बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
13-Jul-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। शनिवार की रात मेहसौल चौक के लखनदेई पुल के पास प्रॉपर्टी डीलर वसीम अनवर उर्फ पुट्टू खान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना उस समय हुई जब वसीम अपने घर के बाहर खड़े थे। हमलावरों ने नजदीक से उनके सिर में गोली मारी, जिससे वे मौके पर ही ढेर हो गए। गोलीबारी के बाद अपराधी तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, मेहसौल ओपी प्रभारी और डीआईओ सहित पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से एक 7.6 एमएम का गोली का खोखा और एक पिस्तौल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। जिनमें से एक का चेहरा फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों और मृतक के समर्थकों ने हत्या के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन किया है, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हत्या बिहार में कारोबारियों पर हाल के हमलों की श्रृंखला में एक और कड़ी है, जिसमें पटना में विक्रम झा और गोपाल खेमका की हत्याएं भी शामिल हैं।