ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में बेलगाम हुए बदमाश, दुकान से लाखों की चोरी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के सीतामढ़ी जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत मेहसौल थाना क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक रिपेयरिंग दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में बेलगाम हुए बदमाश, दुकान से लाखों की चोरी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

14-Feb-2026 01:07 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के सीतामढ़ी जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत मेहसौल थाना क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक रिपेयरिंग दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानिय दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, यह घटना राजोपट्टी मस्जिद के सामने स्थित एक वाशिंग मशीन और सीसीटीवी रिपेयरिंग दुकान में हुई। पीड़ित दुकानदार मोहम्मद शहजाद ने बताया कि रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो तुरंत दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने दुकान के भीतर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए।


दुकान से कई वाशिंग मशीन, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ नकदी भी गायब थी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। दुकानदार ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले से दुकान की रेकी की होगी, क्योंकि उन्हें सीधे कीमती सामानों की जानकारी थी।  


घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।