ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: सीतामढ़ी में शराब तस्कर और मर्डर आरोपी की हत्या, पुलिस...

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में शराब तस्कर और मर्डर आरोपी की हत्या, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के बाजपट्टी में शराब तस्कर और मर्डर आरोपी आदित्य ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 3 बाइकों पर आए 5 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग। पुलिस ने शुरू की जांच।

18-Jul-2025 08:54 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबूनरहा गांव का है, जहां गुरुवार देर शाम 25 वर्षीय आदित्य सिंह ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आदित्य डुमरा थाना क्षेत्र के बेली गांव का रहने वाला था, वह शराब तस्करी और हत्या के एक मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार यह हत्या आपसी रंजिश या गैंगवार का नतीजा हो सकती है।


घटना उस समय हुई जब आदित्य अपने रिश्तेदारों और कुछ ग्रामीणों के साथ बाबूनरहा गांव के पास एक पुल पर बैठा था। अचानक तीन बाइकों पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। कुछ को गोली छूकर निकल गई। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।


news image


इधर सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद प्रतीत होता है। आदित्य ठाकुर पर शराब तस्करी और हत्या के कई मामले दर्ज थे, जिसके चलते पुलिस गैंगवार के एंगल से भी जांच कर रही है। घटनास्थल पर पार्टी के सबूत भी मिले हैं, जिससे पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या तस्करी से जुड़ा विवाद हो सकता है। बाजपट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।


इस वारदात के बाद बाबूनरहा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर अपराधियों की पहचान करने का दावा किया है, लेकिन पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच यह हत्याकांड नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहा है। स्थानीय लोग और विपक्षी नेता इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।


रिपोर्ट: सौरव