Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश
08-Nov-2025 02:24 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: सीतामढ़ी में 11 नवंबर को मतदान से ठीक पहले भोरहा गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हनुमान मंदिर से सटे खेत से 28 साल के बेचू महतो का शव बरामद हुआ है। उसकी आंखें फटी हुई थी और गुप्तांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। गांव वालों ने जब यह भयावह दृश्य देखा तो कांप उठे।
जानकारी के मुताबिक बेचू भोरहा चौक पर मोबाइल रिपेयर और बिजली पार्ट्स की दुकान चलाता करता था। रात 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर निकला था। घर उस जगह से सिर्फ 300 मीटर ही दूर था मगर वह पहुंचा ही नहीं। परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे। जिसके बाद सुबह मंदिर के पास उसका शव मिला, जिसे देखकर युवक की मां बेहोश हो गई।
कुछ समय बाद रीगा थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। गुप्तांग पर गहरे घाव हैं और आंखें निकाली गईं हैं। जो भी इस घटना के दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई।
अब गांव में दो तरह की बातें चल रही हैं। एक पक्ष का कहना है कि बेचू का किसी लड़की से चक्कर था, दूसरा पक्ष पुरानी रंजिश बता रहा है। पुलिस दोनों एंगल खंगाल रही है। अभी तक परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। थानाध्यक्ष ने कहा, “हम अपने स्तर से FIR दर्ज कर रहे हैं। जल्द से जल्द सुराग मिलेगा।”
मतदान से दो दिन पहले इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। लोग रात में घर से निकलने से डर रहे हैं। अतिरिक्त फोर्स तैनात करने की बात कही गई है। बेचू की पत्नी और दो छोटे बच्चे अभी भी सदमे में हैं। गांव में मातम पसरा है। पुलिस जांच में जुट गई है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा होगा।