ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, बवाल...

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली, बवाल के बाद छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के बोखरा उखरा पुल के पास अजय झा को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया है..

24-Nov-2025 01:37 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के बोखरा थाना क्षेत्र के उखरा पुल के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने अजय झा नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोली चलाई है। गोली लगते ही अजय झा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए।


इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते और नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही सड़क जाम कर दी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया है। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।


इधर गंभीर रूप से घायल अजय झा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बोखरा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क जाम हटवाने के बाद अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। गोलीबारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है।  


रिपोर्टर: सौरभ