ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / crime / Bihar Crime News: पटना के मरीन ड्राइव पर खूनी खेल! नीलेश मुखिया हत्याकांड...

Bihar Crime News: पटना के मरीन ड्राइव पर खूनी खेल! नीलेश मुखिया हत्याकांड के शूटर को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

05-Apr-2025 08:00 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Crime News: राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नीलेश मुखिया हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में हाजिरी लगाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनका इंतजार हत्यारे कर रहे थे। स्कूटी पर पीछे बैठे शाहनवाज को गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस हमले में उसका दोस्त मो. कैफ बाल-बाल बच गया। यह घटना सुल्तानगंज थाने के खान मिर्जा मोहल्ले के मस्जिद घाट के सामने गंगा पथ पर हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


आपको बता दें कि शाहनवाज पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी में 31 जुलाई, 2023 को हुए नीलेश मुखिया को गोली मारने का आरोपित था। बाद में इलाज के क्रम में नीलेश मुखिया की मौत हो गयी थी। शाहनवाज और उसके साथी मो. राजा को पुलिस ने निलेश मुखिया हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन, शाहनवाज को जमानत मिल गयी थी और वह इस केस में ही हाजिरी देने के लिए सिविल कोर्ट जा रहा था।


खबरों के मुताबिक मो. शाहनवाज के साथ उसका दोस्त मो. कैफ था। वे दोनो अशोक राजपथ स्थित सिविल कोर्ट में हाजिरी देने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही दोनों मस्जिद घाट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाये उसकी स्कूटी के पास पहुंचे। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने शाहनवाज को टारगेट करके फायरिंग की।


गोली शाहनवाज की पीठ में लगी और वह खून से लथपथ होकर स्कूटी से नीचे गिर गया। उसके सिर से हेलमेट भी निकल गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर में सटाकर दो और गोलियां मारी। इसके बाद उसे मृत मानकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।