बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
21-Oct-2025 08:15 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में दीपावली के अवसर पर मंगलवार को एक आभूषण दुकान में पूजा कर रहे दुकानदार अशोक सोनी और उनके 12 वर्षीय बेटे राजवीर पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों घायल हो गए और उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अशोक सोनी को वाराणसी रेफर किया गया है।
मुबारकगंज निवासी अशोक सोनी फजलगंज में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है, जब अशोक अपने परिवार के साथ दुकान में दीपावली की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी के दौरान दुकान का शटर बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन अशोक सोनी को सीने के पास और उनके बेटे राजवीर को पैर में गोली लग गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से चार गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार