Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
22-Nov-2025 08:14 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शुक्रवार रात को सनसनीखेज वारदात हुई है। यहाँ स्थानीय शिक्षक अरविंद कुमार सिंह उर्फ सनोज सिंह (48 वर्ष) जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे, ट्यूशन से लौटते समय बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के निशाने पर आ गए। रात करीब नौ बजे घर के पास पहुँचते ही अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाईं। गंभीर रूप से घायल अरविंद को परिजन तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत छा गई है।
मृतक के पिता पन्ना लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति से करीब तीन लाख रुपये के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यही आपसी रंजिश मुख्य कारण लग रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी खंगाल रही है। अरविंद अविवाहित थे और गांव में शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत ने परिवार को तोड़ दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर दी है जो अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।