ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: समस्तीपुर में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, पोखर के पास...

Bihar Crime News: समस्तीपुर में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, पोखर के पास मिली लाश

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में 14 वर्षीय प्रिंस कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। ताजपुर के खेदूंटांड़ पोखर के पास मिली है लाश, पुलिस जांच में जुटी।

13-Jul-2025 03:15 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की गला रेतकर निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना रविवार की सुबह सामने आई है। जब लोगों ने मोरवा दक्षिणी पंचायत के खेदूंटांड़ पोखर के किनारे सीढ़ी के नीचे प्रिंस की लहूलुहान लाश देखी। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड 2 निवासी अमरजीत राय के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर ताजपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची है और जांच शुरू की।


अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रिंस शनिवार की रात अपने घर से गाँव में आयोजित टिप टॉप डे-नाइट क्रिकेट मैच देखने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसके दादा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर रविवार सुबह खेदूंटांड़ पोखर के पास उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किशोर की गला रेतकर हत्या की गई है।


इस मामले में ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया है कि शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ताजपुर के साथ-साथ मुसरीघरारी और सरायरंजन थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और परिजनों की ओर से लिखित शिकायत  भी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।