ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में यहां महिला का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: सहरसा के बनमा ईटहरी में 27 वर्षीय कलावती देवी का शव खेत में जलकुंभी से ढका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Bihar Crime News

15-Sep-2025 12:43 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव खेत में जलकुंभी से बरामद हुआ है। देखने से ऐसा प्रतीत हुआ मानो किसी ने लाश को छिपाने के लिए उसे ढक दिया हो। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत, भटपुरा वार्ड नंबर 4 निवासी जितेंद्र शाह की 27 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है। वह चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) की मां थी और अपने सास-ससुर के न होने के कारण बच्चों के साथ अकेले रहती थी। उसका पति जितेंद्र पंजाब में मजदूरी करता है।



परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह कलावती खेत में घास काटने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। रविवार रात करीब 10 बजे खेत में जलकुंभी से उसका अर्धनग्न शव मिला है। उसके कपड़े 10 मीटर दूर पड़े थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश की गई।


पति जितेंद्र को पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह पंजाब से घर के लिए रवाना हो गया है। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है। आगे पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रितेश