ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: छात्र का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, परिजनों का...

Bihar Crime News: छात्र का शव बरामद होने से मचा हड़कंप, परिजनों का गंभीर आरोप

Bihar Crime News: सहरसा के बैजनाथपुर में 9वीं कक्षा के छात्र गौतम कुमार का शव पुल के नीचे से बरामद हुआ है। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

04-Jun-2025 01:45 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र गौतम कुमार का शव भगवती स्थान से 300 मीटर दूर एक पुल के नीचे लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी पंचायत वार्ड 04 निवासी राजीव कुमार के 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार का शव बुधवार सुबह नगर निगम के वार्ड 23 में भगवती स्थान से 300 मीटर दूर एक पुल के नीचे लावारिस अवस्था में मिला है। गौतम 9वीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के चाचा सुचिन कुमार ने बताया कि वे मंगलवार रात पटना से लौटे थे।


बुधवार सुबह अज्ञात किशोर के शव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन कुछ समय बाद गौतम की मां ने शव को अपने बेटे के रूप में पहचाना। मां ने बताया कि गौतम सोमवार शाम से लापता था। चाचा सुचिन कुमार के अनुसार, गौतम पढ़ाई में कमजोर था, जिसके कारण पिता राजीव उसे अक्सर डांटते थे। डर के कारण वह कभी-कभी चाचा या दोस्तों के घर सोने चला जाता था। परिजनों को लगा कि वह पिता की डांट से छिप गया होगा। लेकिन शव मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया है। 


बताते चलें कि गौतम के गले और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों को लगता है कि उसकी गला घोंटकर और बेरहमी से मारपीट कर हत्या की गई है। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का अंदेशा जताया है। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एफएसएल और डीआईयू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया, “प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक दो दिन से लापता था, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।” पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।


रितेश हनी की रिपोर्ट