ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा

Home / crime / Bihar Crime News: कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हैरान कर देगी...

Bihar Crime News: कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हैरान कर देगी मर्डर की वजह

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी 6 के पास प्लाईवुड व्यवसायी वीरेश पोद्दार की गोली मारकर हत्या करने की घटना में नई जानकारी सामने आई है.

17-May-2025 04:06 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी 6 के पास प्लाईवुड व्यवसायी वीरेश पोद्दार की गोली मारकर हत्या करने की घटना में नई जानकारी सामने आई है। इस हत्याकांड का संबंध अवैध शराब के व्यापार में पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। एसएसपी सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि वीरेश पोद्दार प्लाईवुड के व्यवसाय के साथ-साथ अवैध शराब का भी कारोबार करता था, और उसी धंधे में हुए विवाद के कारण उसे गोली मारी गई थी।


घटना 7 मई को हुई, जब बीएमपी 6 के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने वीरेश पोद्दार को गोली मारकर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरेश पोद्दार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। इस मामले में वीरेश के पिता श्याम पोद्दार के फर्दब्यान पर मिठनपुरा थाना में केस दर्ज किया गया।


इस जघन्य घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सिटी एसपी, डीएसपी टाउन और थाना अध्यक्ष मिठनपुरा शामिल थे। विशेष टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और तकनीकी जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी की। 8 मई को पुलिस ने घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की, और इसके मालिक दीनदयाल यादव को दरभंगा जिले के बेहरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद, इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की गई, और 16 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अभिषेक उर्फ विशू को गिरफ्तार किया गया।


प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि वीरेश पोद्दार को गोली मारने का मुख्य कारण अवैध शराब के व्यापार में लेन-देन में हुआ विवाद था। यह भी सामने आया कि हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी मात्रा में उत्तर प्रदेश निर्मित शराब की जब्ती की गई थी, जो इस अवैध कारोबार के बढ़ते प्रमाण को दर्शाती है।


एसएसपी ने यह बताया कि इस मामले में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने अवैध शराब के व्यापार पर कड़ी निगरानी रखने और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की योजना का भी खुलासा किया।