ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: पटना में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्र को मारी गोली,...

Bihar Crime News: पटना में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्र को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Bihar Crime News: पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में छात्र मयंक को गोली मारी गई है। पुलिस ने खोखा बरामद कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

11-Jul-2025 08:39 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक को गोली मार दी गई, जो उनकी अंगुली में लगी है। घायल मयंक को तुरंत आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।


घटना उस समय हुई जब वेटनरी कॉलेज के छात्र मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे। वहां पहले से कुछ बाहरी लड़के पिच पर खेल रहे थे। कॉलेज के छात्रों ने उन्हें दूसरी जगह खेलने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। यह बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। बाहरी लड़कों ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और इसके बाद एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसमें मयंक को गोली लग गई। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार वेटनरी कॉलेज मैदान में बाहरी लड़कों के साथ क्रिकेट पिच को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। बाहरी लड़के अक्सर धमकी देकर चले जाते हैं, लेकिन इस बार मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मयंक के साथी छात्रों और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।


एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। सचिवालय डीएसपी-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच से आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।