मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Sep-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पटना के बाहरी इलाके सलीमपुर में शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है, जिसमें निलेश कुमार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना पटना-बख्तियारपुर राजमार्ग पर शाहपुर गांव के पास हुई, जब निलेश और उनका परिवार नई खरीदी गई गाड़ी की पूजा करने के बाद मंदिर से लौट रहे थे।
गोलीबारी में निलेश को कई गोलियां लगीं और वे सड़क पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घायल परिवारजन चीखते हुए मदद मांग रहे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बरह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अभिषेक सिंह ने बताया कि बदमाश एक गाड़ी में आए और गोलीबारी कर फरार हो गए। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश कारण लगती है, क्योंकि परिवार ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लेना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। यह में बढ़ते बिहार में बढ़ते अपराधों का हिस्सा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।