ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar crime News: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भतीजे ने मारी गोली, वजह...

Bihar crime News: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भतीजे ने मारी गोली, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Bihar crime News: जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में एक कलयुगी भतीजे ने अपनी चाची को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

12-Apr-2025 02:29 PM

By RITESH HUNNY

Bihar crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उक्त विवाद में एक युवक ने अपनी 80 वर्षीय चाची को गोली मार दी है। यह सनसनीखेज घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव वार्ड संख्या 09 की है। घायल महिला की पहचान लाना देवी के रूप में हुई है, जिन्हें परिजनों द्वारा गंभीर हालत में सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमीन के बंटवारे को लेकर यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। शनिवार को यह विवाद अचानक तब हिंसक हो गया, जब आरोपी युवक ने लाना देवी के कमर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक समेत लाना देवी के देवर के चार बेटों पर भी हमले में शामिल होने का आरोप है। 


परिजनों का कहना है कि लाना देवी की एकमात्र पुत्री की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और अब वे अपने नाती और नातिन के साथ जीवन बिता रही थीं। महिला अपने हिस्से की जमीन पर रह रही थीं, जिसे लेकर उनका अपने देवरों के बेटों से विवाद था। इस विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया और लाना देवी को इसका शिकार होना पड़ा। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार से आगे की जानकारी मिली है। 


उन्होंने बताया कि यह मामला आपसी जमीन विवाद का है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला को गोली लगी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन भी कर रही है। इस घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।