राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
09-Mar-2026 02:53 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब रणधीर कुमार अपनी पान की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारी और उनका मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार केवल पोल्ट्री फार्म के मालिक नहीं थे, बल्कि भराव चौक पर पान की दुकान भी चलाते थे और स्थानीय लोगों को कर्ज पर पैसे देने का काम भी करते थे। देर रात दुकान बंद करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने सुनसान रास्ते पर उनका पीछा किया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बाएं हाथ में दो और दाहिने सीने में एक गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच (S.K.M.C.H) अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी चिंटू देवी ने पुलिस को बताया कि रणधीर कुमार को पिछले कई दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद रणधीर का मोबाइल गायब है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने सबूत मिटाने के लिए उसे अपने साथ ले गए।
रामपुर हरि थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से दो खोखे बरामद किए। साथ ही, एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और व्यवसायी इस हत्याकांड से स्तब्ध हैं। पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव समेत कई नेता एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोग और परिजन पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
हालांकि पुलिस ने हत्या के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं लगाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह सुपारी किलिंग या किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। किसी भी शिकायत के मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।