Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? काम की खब़र: आपको भी बदलवाना है अपने आधार में DOB, तो जरुर देखे यह खब़र; बदल गए नियम Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान
17-Feb-2026 12:50 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME NEWS: बिहार में अब प्रशासन ही सुरक्षित नहीं। दरअसल मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए बेला थाना के मुंशी विकास सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, विकास सिंह वर्तमान में बेला थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से छपरा जिले के उँधा गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलाई, जो उनके पेट के बगल वाले हिस्से में लगी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। घायल मुंशी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांतेश कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली। अधिकारियों ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की घेराबंदी कर जांच कर रही है।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के पीछे किसी प्रकार की व्यक्तिगत रंजिश है या फिर किसी आपराधिक गिरोह की संलिप्तता।
सरेआम एक पुलिसकर्मी पर हुए इस हमले से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।