Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव Bihar Road News: RCD ने पटना के ठेकेदार Hopecon Infra Projects को 10 सालों के लिए किया 'ब्लैकलिस्ट', क्या है मामला.... Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती
18-Feb-2026 02:38 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME NEWS: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस जब आरोपी को साथ लेकर किशोरी के घर पहुंची, तब तक उसके परिवार को इस वारदात की कोई जानकारी नहीं थी। देर रात दरवाजे पर दस्तक देने पर परिजन बाहर आए। आंगन में बेटी को जमीन पर गिरा देख पहले उन्हें लगा कि वह बेहोश हो गई है, लेकिन पास जाने पर गोली लगने की बात सामने आई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी और बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी देर रात उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि वह घर के बगल में स्थित छोटे गेट से अंदर दाखिल हुआ। घटना के वक्त किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग के पास हथियार कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध कराया। पुलिस तकनीकी और स्थानीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की वारदात को अंजाम कैसे दिया गया।