ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ने धारदार हथियार...

Bihar Crime News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ने धारदार हथियार से किया सीने और छाती पर वार, थाने पर ग्रामीणों का बवाल

Bihar Crime News: सुनसान खेत में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, गले और सीने पर धारदार हथियार से वार, थाने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने काटा बवाल।

27-May-2025 07:39 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से फिर से एक बार हैवानियत की खबर सामने आई है। एक 11 साल की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर गाँव का ही एक लड़का खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद उस लड़की पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया है। यह प्रहार उसके सीने और गले पर किया गया।


घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर गांव के ही लड़का लगभग 11 साल के नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बगल के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके बाद नाबालिक लड़की पर धारदार हथियार से वार किया, जिसकी वजह से वह जख्मी हो गई।


नाबालिक लड़की का इलाज जिले के एसकेएमसीएच में चल रही है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लड़का-लड़की को जबरदस्ती खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है उसके बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। वहीं, घटना के बाद लड़के को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई, जिसके बाद जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण थाना पर जुट गए।


वहीं, थाना पर काफी भीड़ जुटने के कारण पुलिस को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ते हुए देख मौके पर ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस फोर्स थाना क्षेत्र पर कैंप कर रहे। जबकि ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा।


पूरे मामले पर एसडीपीओ पश्चिम 2 एसी ज्ञानी ने बताया कि घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की है। जहां पर एक नाबालिक लड़की को गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर बगल के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद उसके सीने और गले को धारदार हथियार से काट दिया है। लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा, लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पीड ट्राइल करके लड़के को सजा दिलाने का काम करेंगे।


राजन कुमार की रिपोर्ट