ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल..

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में तन्नू कुमारी की हत्या, बदमाश शीशा तोड़कर घुसा, मां से झड़प के बाद लड़की का गला रेता। फॉरेंसिक जांच शुरू..

Bihar Crime News

16-Sep-2025 09:18 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बहबल बाजार चौक के पास किराए के मकान में रहने वाली युवती तन्नू कुमारी की खिड़की का शीशा तोड़कर घुसे बदमाश ने गला रेतकर हत्या कर दी है। उस समय तन्नू अपनी मां के साथ सो रही थी। मां ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हाथापाई में बदमाश ने टूटे शीशे से तन्नू का गला काट दिया। सुबह जानकारी मिलते ही भाई राहुल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया।


तन्नू मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के भरत प्रसाद की बेटी थी और मां के साथ मुजफ्फरपुर में रह रही थी। पिता मधुबन में ही हैं, जबकि भाई राहुल शहर में एक कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता है। राहुल ने बताया कि रात में अचानक शीशे टूटने की आवाज आई और कमरे में घुसा बदमाश मां पर हमला करने लगा। तन्नू ने बीच-बचाव किया तो बदमाश ने उसी टूटे शीशे से उसका गला रेत दिया। मां घायल हैं, लेकिन जान बच गई। पास में तन्नू की ननिहाल होने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई, और इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने मीनापुर थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


मीनापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, टूटे शीशे के टुकड़े और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है। प्रारंभिक जांच में लगता है कि यह लूट या व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला हो सकता है, लेकिन बदमाश का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। एसएसपी ने विशेष टीम गठित कर दी है और 24 घंटे में सुराग मिलने की उम्मीद है। तन्नू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।