ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: गोलीबारी में 2 महिलाएं घायल, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Bihar Crime News: गोलीबारी में 2 महिलाएं घायल, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Bihar Crime News: मुंगेर के शंकरपुर में दबंगों ने सनोज कुमार के घर पर फायरिंग की है, जिसमें दो महिलाएं गोली के छर्रों से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेजा है, जांच ही शुरू। शराब कारोबार से जुड़ा है विवाद।

30-Jun-2025 07:28 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर में रविवार देर शाम दबंगों ने एक घर पर चढ़कर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है। इस हमले में गोली के छर्रों से दो महिलाएं घायल हो गईं हैं। इन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना रविवार देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में हुई है। शराब कारोबारी सोहिल यादव और उनके सहयोगी सुदन यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव और मुन्ना यादव ने हथियारों से लैस होकर मजदूर सनोज कुमार के घर पर धावा बोल दिया। वे सनोज के भतीजे छोटना यादव को खोज रहे थे और इसी क्रम में उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर सनोज की पत्नी सरिता देवी और उनके भाई संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी घर से बाहर निकलीं, इसी दौरान गोली के छर्रे लगने से दोनों घायल हो गईं।


इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटना का सोहिल यादव से शराब कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह हमला हुआ है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज