ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: जूनियर इंजीनियर के घर चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी...

Bihar Crime News: जूनियर इंजीनियर के घर चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी सहित लाखों के जेवर गायब

Bihar Crime News: भवन निर्माण विभाग मुंगेर में जुनियर इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में चोरी, नगदी सहित कई लाख के आभूषण ले उड़े चोर।

19-May-2025 11:11 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर मे बेखौफ चोरों ने सुरक्षा को धत्ता बताते हुए अतिसुरक्षित किला क्षेत्र स्थित भवन निर्माण विभाग के जुनियर इंजीनियर के सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 80 हजार नगद सहित तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली है। पीड़ित जेई ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


बताया जाता है कि भवन निर्माण विभाग मुंगेर में जुनियर इंजीनियर के पद पर तैनात सुधीर कुमार समाहरणालय के पास बने सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वे गया में ट्रेनिंग ले रहे। जबकि उनकी पत्नी 10 दिन पूर्व सरकारी क्वार्टर में ताला लगा कर रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए चली गयी थी।


शनिवार की दोपहर किसी ने सुधीर कुमार को सूचना दी कि उनके सरकारी क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि उक्त क्वार्टर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जब सुधीर कुमार व उनकी पत्नी अपने सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था। जबकि अलमीरा भी टूटी हुई थी।


पीड़ित जुनियर इंजीनियर ने बताया कि चोरों ने 80 हजार रूपए नगद, एक सोने का हार एवं सोने की अगुंठी चोरी कर ली है। जबकि दो गुल्लक जिसमें लगभग 20 हजार रूपए थे, वह भी गायब हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही चोर गिरोह का शिनाख्त कर चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जायेगा।


मो. इम्तियाज की रिपोर्ट