बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
25-Aug-2025 10:13 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे में लोग जघन्य अपराध कर रहे हैं। अब मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान सहनी टोला में रविवार देर शाम 45 वर्षीय वीरू सहनी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वीरू एक राजमिस्त्री है और पुतुल के साथ रहता था। दंपति के एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है और दो बेटे भी हैं जो बाहर रहकर काम करते हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों को शराब पीने की लत थी और अक्सर नशे में वे झगड़ा करते थे। रविवार शाम को भी किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा बंद दरवाजे के पीछे हुआ, जिसके कारण पड़ोस में रहने वाली पुतुल की बहन आशा देवी और अन्य लोग समय पर हस्तक्षेप नहीं कर सके। जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पुतुल जमीन पर मृत पड़ी थीं और वीरू रौशनदान तोड़कर फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही वासुदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बहन आशा देवी ने बताया कि दोनों शराब के नशे में अक्सर लड़ते थे और इस बार झगड़े में वीरू ने पुतुल की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: मो. इम्तियाज