सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Mar-2025 11:13 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले में एक युवक की हत्या करके उसके शव को आम के पेड़ से बदमाशों ने लटका दिया। पेड़ पर लटकती लाश देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमवारी गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है। मृतक अपने ससुराल जाने के लिए वह घर से निकला था लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया था।
राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआहांवृत गांव के पास आम के पेड़ से युवक का लटकता हुआ शव देखकर सनसनी मच गई। बदमाशों ने युवक के ही शर्ट को फाड़कर उससे फंदा बनाकार लटका दिया। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो फौरन राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक मुजफ्फरपुर के जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के करमवारी गांव के रामएकवाल भगत का 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था। मुजफ्फरपुर के डेराचौक पर विकास हार्डवेयर की दुकान चलाता था। विकास अपने घर से कुछ लोगों के साथ अपने ससुराल मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआराभान गांव के लिए निकला था। लेकिन रात तक वह ससुराल नहीं पहुंचा। मृतक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को बंटवारे को लेकर घर में विवाद हुआ था। जिसके बाद विकास घर से बाइक लेकर ससुराल जाने की बात कहकर निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।