पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
22-Jan-2025 06:28 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है जहां कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था।
जब इस बात की खबर अनंत सिंह को हुई तो वो गैंगस्टर के घर जा पहुंचे। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
घटना के संबंध में बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी हुई है। गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। जिनकी भी संलिप्तता पाई जाएगी उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन खोखा बरामद किया गया है। जिनके घर पर गोली चली है उनके द्वारा आवेदन दिया जा रहा है।
बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि नौरंगा के ग्रामीणों द्वारा यह बताया गया है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ यहां आए थे। विधायक और उनके समर्थकों के द्वारा गोली चलाई गयी है। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले को चिन्हित किया जा रहा है जिनकी भी संलिप्तता पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।