ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों...

Bihar Crime News: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने तलवार से काट कर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक 18 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार की तलवार से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

10-Apr-2025 01:04 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के छपरा हैरान कर देने वाला ममला सामने आया है, जहां लापता युवक की शव सड़क किनारे मिला है। दरअसल, छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी रौजा मुहल्ला से गायब युवक का शव गुरुवार को पश्चिमी रौजा के निचली सड़क के किनारे मिला है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुहल्ले वालो द्वार घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, युवक की तलवार से मारकर हत्या कर शव को फेंका गया था। वहीं मृतक की पहचान पश्चिमी रौजा मुहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार बुधवार को शाम 5:00 बजे घर से निकाल था, लेकिन रात 8:00 बजे तक घर वापस नहीं आया तो स्वजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की। प्रिंस का मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा था‌। परिजनों ने रातभर प्रिंस की खोज कर रहे थे, लेकिन उसका कोई खबर नहीं मिला था। 


वहीं, बीते दिन गुरुवार यानि 9 अप्रैल की सुबह मुहल्ले के लड़के दौड़ने के लिए दियारा में जा रहे थे तो देखा कि प्रिंस कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। दियरा में युवक की शव मिलने की सूचना पर परिजनों वहां पहुचें, और शव को देखकर स्वजनों में कोहरा मच गया। साथ ही मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।


पुलिस को कहना है कि शव देखकर अनुमान हो रहा था कि धारदार हथियार और तलवार से मार कर हत्या की गई है। वहीं परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तलवार से मारकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृत युवक प्रिंस कुमार के अपहरण के भी प्राथमिकी एक साल पहले स्वजनों ने कराई थी। पुलिस विभिन्न एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्य को जल्द ही स्पष्ट होगा।