ब्रेकिंग न्यूज़

viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

Bihar Crime News: बिहार में चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Bihar Crime News

16-Apr-2025 10:52 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Crime News: क्राइम की खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां चलती कार में एक 15 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।  गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को कार सवार तीन युवकों ने अगवा करने के बाद उसे राजापट्टी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर लेकर जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।


युवती ने थाने में दर्ज अपने बयान में आरोप लगाया है कि चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया है। 15 साल की इस लड़की के आरोपों के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। युवती का 164 का बयान भी दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसकी मां ने सब्जी खरीदने के लिए गांव से बाहर भेजा था। इसी बीच कार सवार तीन युवकों ने उसका मुंह बांधकर उसे अगवा करने के साथ ही उसे लेकर राजापट्टी स्थित एक पेट्रोल पंप पर लेकर गए। आरोप है कि यहां जाने के बाद तीनों युवकों ने किशोरी को नशे की गोली खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के 12 घंटे बाद किशोरी को सड़क पर तीनों आरोपित छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी ने अपने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।