ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / crime / Bihar Crime News: रजिस्ट्री ऑफिस से बाहर निकलते ही शख्स को अपराधियों ने...

Bihar Crime News: रजिस्ट्री ऑफिस से बाहर निकलते ही शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी जान

Bihar Crime News: सहरसा में यह घटना तब हुई जब मोहम्मद फखरुद्दीन रजिस्ट्री ऑफिस से निकलकर अपने घर वापस लौट रहे थे. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है.

23-Apr-2025 01:34 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, जिले के रजिस्ट्री आफ़िस से वापस घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गए। उक्त गोलीबारी की घटना में शहर के हकपाड़ा, वार्ड-05 निवासी 45 वर्षीय मो० फखरुद्दीन जख्मी हो गए, बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बाइक से रजिस्ट्री ऑफिस से काम निबटाकर अपने घर लौट रहे थे। 


इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली पेट की दाहिने तरफ मारी गयी है, जो आर-पार करते हुए पेट की बाईं तरफ से निकल गई। जख्मी फखरुद्दीन को स्थानीय लोगों ने शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही थी, मगर कुछ ही समय के बाद उनकी मौत हो गई और लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका। शहर के चिकित्सक डॉक्टर विजय शंकर ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म थे।


news image


हालांकि, ऑपरेशन के बाद इस बात की थोड़ी सी उम्मीद थी कि उन्हें बचाया जा सकता है मगर ऐसा हो न सका  इधर पीड़ित के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है . पत्नी नाजिया प्रवीण ने कहा कि उनकी अंतिम बातचीत घटना से ठीक 10 मिनट पहले ही हुई थी, उन्होंने कहा कि मैं घर लौट रहा हूं। इसके ठीक बाद उनको गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिवार वालों ने यह आशंका जताई है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


परिवार वालों ने बताया कि कुछ लोगों से उनका आपसी विवाद पूर्व से ही चल रहा है। संभव है कि उन लोगों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि सदर थानाध्यक्ष को एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही वे भी अस्पताल पहुंचे और जख्मी व उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले की गहराई और छानबीन में जुटी हुई है। डीआईयू की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। भरोसा दिलाया गया है कि जल्द से जल्द इसके पीछे शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।