कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
22-Dec-2025 09:51 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: खबर बिहार के दरभंगा जिले से है जहां मधुबनी में बीती रात चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज इलाके में हुई।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय लॉज में रहने वाले राहुल यादव और पास के क्षेत्र में रहने वाले महादलित समुदाय के रामबाबू सदा, दीपक सदा, लाल बाबू सदा, रामनरेश सदा और बिनोद ठठेरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गया। इस दौरान दीपक सदा, रामबाबू सदा, लाल बाबू सदा, रामनरेश सदा और बिनोद ठठेरी घायल हो गए।
घायल युवकों को परिजनों ने तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर किया। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक सदा और रामबाबू सदा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी राहुल यादव अपने भाई के साथ किराए पर लॉज में रहता था और वह अरेर थाना क्षेत्र के झोंजी पेरोल गांव का निवासी है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल और छानबीन में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।
पुलिस ने बताया कि मामला व्यक्तिगत रंजिश और विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी घायल व्यक्तियों के इलाज पर नजर रख रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।