बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Oct-2025 07:05 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: धनतेरस के मौके पर मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के बरही चौक पर एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की घटना हुई है। छह हथियारबंद अपराधियों ने शाम करीब 6:15 बजे दुकान में घुसकर लूटपाट की और फरार हो गए।
लूट की इस वारदात में अपराधियों ने दुकानदार को हथियार के बल पर कब्जे में लिया और करीब 50,000 रुपये नकद व 7.5 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण लूट लिए। धनतेरस के दिन लोग खरीदारी में व्यस्त थे, इधर अपराधियों ने शांति से लूट को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। विशेष जांच दल का गठन किया गया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर: कुमार गौरव