ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: घर से उठाकर किसान की हत्या, नदी किनारे बरामद हुआ...

Bihar Crime News: घर से उठाकर किसान की हत्या, नदी किनारे बरामद हुआ शव

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास में बेखौफ अपराधियों ने 62 वर्षीय किसान बद्री यादव का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी है। शव नदी किनारे से मिला। पुलिस जांच में जुटी, इलाके में आक्रोश।

08-Jul-2025 09:17 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है। बेखौफ अपराधियों ने 62 वर्षीय किसान बद्री यादव का अपहरण कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। शव गेहूंमां नदी के किनारे मिला है। घटना से इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सोमवार देर रात फुलपरास थाना क्षेत्र के बहरवा गांव में हुई है। 62 वर्षीय किसान बद्री यादव को अपराधियों ने सोते समय उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें घर से करीब 3 किलोमीटर दूर गेहूंमां नदी के किनारे ले जाया गया, जहां उनके सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को अपराधियों ने नदी किनारे फेंक दिया।


सुबह ग्रामीणों की सूचना पर फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


अजीत कुमार की रिपोर्ट