Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
08-Aug-2025 08:35 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के तारपट्टी रामपुर छहर के पास गुरुवार रात 8 से 9 बजे के बीच बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मो. शब्बीर उर्फ भूट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान शिवा गांव निवासी नसीर डीलर के बड़े बेटे के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मो. शब्बीर झंझारपुर से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तारपट्टी और रामपुर ढलान के बीच पहुंचा, घात लगाए अपराधियों ने उसकी बाइक रोककर सीने में गोली मार दी। गोली लगने से शब्बीर मौके पर ही गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दरभंगा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: कुमार गौरव