ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की...

Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार

Bihar Crime News: मधुबनी के जयनगर में 45 वर्षीय मोहम्मद अब्बास की बगीचे में निर्मम हत्या कर दी गई है। गला रेता, प्राइवेट पार्ट काटा और सिर कुचला गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

22-Jun-2025 12:19 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 45 वर्षीय मोहम्मद अब्बास की निर्मम तरीके से हत्या कर उनका शव बगीचे में फेंक दिया गया। अपराधियों ने उनकी गला रेता, प्राइवेट पार्ट काटा और सिर को ईंट से कुचल दिया है।


जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव के शुभ गाय के बगीचे में सुबह एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही मोहम्मद हबीब राइन के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अब्बास राइन के रूप में की है। बताया जाता है कि अपराधियों ने अब्बास का गला रेत दिया, उनके प्राइवेट पार्ट को काटा और सिर को ईंट से कुचलकर हत्या की है। इसके बाद शव को बगीचे में फेंक दिया गया। मृतक विदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।


सूचना मिलते ही जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के लिए नमूने इकट्ठा किए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी