ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में...

Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मधेपुरा में तेतरी देवी की दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चार गोलियां सिर और पीठ में मारी गई हैं, पुलिस जांच में जुटी।

21-Jun-2025 11:48 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बलुआहा वार्ड 7 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। तीन अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय तेतरी देवी की उनके घर के दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने तेतरी देवी के सिर और पीठ में चार गोलियां मारीं हैं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


यह दर्दनाक घटना रात के करीब 12:30 बजे की बताई जाती है और इससे अब गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मृतका के पति उपेंद्र चौपाल उर्फ बेचन चौपाल ने बताया कि वह उस समय शौच के लिए बाहर गए थे, तब तक अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया और फरार हो गए।


इस घटना की सूचना मिलते ही परमानंदपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।


वहीं मृतका के पति और परिजनों से भी पूछताछ लगातार जारी है। तेतरी देवी का एक बेटा और तीन बेटियां हैं, ये सभी शादीशुदा हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।