Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
26-Nov-2025 09:25 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: कोसी क्षेत्र में अपराध का ग्राफ अब फिर से चिंता बढ़ाने लगा है। मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में मंगलवार देर शाम बढ़ई रविंद्र शर्मा (40) को अज्ञात अपराधियों ने बजरंगबली मंदिर के ठीक पास घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं हैं। चार गोलियां उनके पेट और सीने में लगीं, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र अपनी दुकान से लकड़ी का जलावन लेकर बाइक से घर लौट रहे थे और उनका घर महज 200 मीटर ही दूर था।
परिजनों का कहना है कि रविंद्र का किसी से कोई झगड़ा-विवाद नहीं था। वे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और रोजी-रोटी के लिए बढ़ई का काम करते थे। पीछे पत्नी चुन्नी देवी और दो छोटी बेटियां (8 और 5 साल) छोड़ गए हैं। बड़े भाई श्यामू शर्मा ने बताया कि हम गरीब लोग हैं, किसी से दुश्मनी नहीं। शाम को दुकान बंद कर रविंद्र घर आ रहे थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की धमकी दी और अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस और हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि अपराधी बाइक पर आए थे, हेलमेट पहने थे, इसलिए चेहरा साफ नहीं दिखा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। खोखे बरामद हुए हैं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। अभी तक परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है लेकिन पुरानी रंजिश या लेंड-डिस्प्यूट की आशंका से अभी इनकार नहीं किया जा सकता।
यह हत्या इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराध का नया उदाहरण है। पिछले एक महीने में कोसी-सीमांचल में कई गोलीकांड हो चुके हैं। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने लगे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटे में अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। परिजन और ग्रामीण न्याय के इंतजार में बैठे हैं।