ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में 58 वर्षीय की निर्मम हत्या से मचा बवाल,...

Bihar Crime News: बिहार में 58 वर्षीय की निर्मम हत्या से मचा बवाल, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में अवैध संबंध के शक में 58 वर्षीय शैलेंद्र महतो की चाकू मारकर हत्या। बेटे ने आरोपी की पत्नी को भगाया, परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस की छापेमारी जारी..

30-Oct-2025 08:56 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले में एक परिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और 58 साल के शैलेंद्र महतो की सुबह-सुबह चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। माणिकपुर थाना क्षेत्र के इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बुधवार को करीब छह बजे की घटना में परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लालधन महतो ने कुछ साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की।


इसकी वजह थी शैलेंद्र के बेटे सुमन का लालधन की पत्नी से कथित अवैध संबंध, सुमन इस महिला को बिहार से भगाकर पंजाब के अंबाला ले गया था। सुमन के इस कदम से आग बबूला लालधन ने अपना बदला युवक के पिता शैलेंद्र से ले लिया।


इस घटना के बाद शैलेंद्र के शव को देखते ही परिजन सड़क पर उतर आए और आरोपी के घर के बाहर शव रखकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। 'गिरफ्तारी हो, न्याय मिले' के नारों से इलाका गूंज उठा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे आने-जाने वाले वाहन रुक गए। मां-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था, युवाओं ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की धमकी दी। यह नजारा देखकर लग रहा था जैसे पूरा गांव एकजुट हो गया हो।


मौके पर पहुंची माणिकपुर थाने की टीम ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत किया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि शव पर चाकू के कई घाव हैं जो हत्या की पुष्टि करते हैं। परिजनों ने लालधन और उसके साथियों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।