नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
10-Apr-2025 07:33 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला। युवक की बरामदगी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी मारी और आठ घंटे में युवक को बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन से तीन-चार युवकों ने एक युवक का कार से अपहरण कर लिया गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमा फौरन एक्टिव हुआ और 8 घंटे में अपहृत युवक को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी पुलिस बल के साथ छापेमारी में जुट गए थे। अपहरणकर्ताओं की कार को पहले पुलिस ने पचना रोड से बरामद कर लिया। एसडीपीओ शिवम कुमार समेत पूरा महकमा लगातार युवक की सकुशल बरामदगी के लिए सक्रिय रहा। ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया साथ ही 8 अपराधी भी अरेस्ट हुए।