ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में...

Bihar Crime News: कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: कटिहार के छीटाबाड़ी मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, FSL जांच शुरू।

30-Jun-2025 08:55 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: कटिहार के छीटाबाड़ी मुख्य मार्ग पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने धीरज कुमार नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना कटिहार के सदर थाना क्षेत्र के छीटाबाड़ी मुख्य मार्ग पर गोपी टेंट हाउस के पास रविवार देर रात हुई है। मृतक धीरज कुमार अपने घर लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा।


एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली के खोखे, एक शराब की बोतल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के जमीन कारोबार से जुड़े होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन शुरू किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।


रिपोर्टर: सोनू चौधरी