ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / crime / Bihar Crime News: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार में चाकूबाजी की घटना, नाबालिग...

Bihar Crime News: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार में चाकूबाजी की घटना, नाबालिग लड़के की हत्या से हड़कंप

Bihar Crime News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में चाकूबाजी की घटना में 17 वर्षीय गोलू कुमार की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

01-Nov-2025 06:27 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में शनिवार की सुबह दो युवकों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। 


मृतक की पहचान जमुरना गांव निवासी पिंटू खरवार के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता पिंटू खरवार ने बताया कि उनका बेटा गांव के बाहर पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दौरान यादव परिवार के एक लड़के ने आकर बिना किसी विवाद के उसकी गर्दन और कंधे के बीच में चाकू मार दिया। 


आनन-फानन में परिजनों ने घायल गोलू को रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मोहनिया रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही गोलू की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वारदात का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने फोन पर बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या की असली वजह क्या थी।