ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / crime / Bihar Crime News: दरभंगा में मानवता शर्मसार, 5 साल की मासूम बच्ची के...

Bihar Crime News: दरभंगा में मानवता शर्मसार, 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ ने किया गंदा काम, हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची दुकान से घर लौट रही थी तभी वहशी दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। बच्ची डीएमसीएच आईसीयू में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। 50 वर्षीय आरोपी महाकांत पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

12-Feb-2025 09:05 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: दरभंगा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 50 साल के अधेड़ ने 5 साल की बच्ची के साथ गंदा काम किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे डीएमसीएच के आईसीयू में रखा गया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा। 



मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद SSP जगुनाथ रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीण एसपी आलोक  के साथ स्थानीय SDPO मनीष चंद्र चौधरी कैंप कर आरोपी 50 वर्षीय महाकांत पासवान को गिरफ्तार किया। बिरौल के एसडीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इससे घटना की जानकारी अभी ली जा रही है। 


घटना बीती रात की बताई जा रही जब बच्ची एक दुकानदार को गाय का दूध देने जा रही थी। इस दौरान उस दरिंदे ने उसे जबरन अपने साथ एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। मामला तब  उजागर हुआ जब बच्ची देर रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं लौटी तब परिजनों खोजबीन करते हुए बाजार की तरफ गए तो बच्ची खून से लथपथ कराहती हुई आ रही थी। परिजनों ने तत्काल पीएचसी में भर्ती करवाया जहाँ से उसे रात 1 बजे डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट किया। जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है।