ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली अरेस्ट, पुलिस और...

Bihar Crime News: लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली अरेस्ट, पुलिस और बिहार STF का एक्शन

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस और बिहार STF ने संयुक्त अभियान में लखीसराय से लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली रूबी देवी को गिरफ्तार किया है।

03-Jul-2025 06:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर लंबे समय से फरार हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। बिहार एसटीएफ की टीम और पुलिस ने लखीसराय से नक्सली को अरेस्ट किया है।


दरअसल, मुंगेर में बिहार पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नक्सली वारदात और हत्या मामले में फरार महिला नक्सली रूबी देवी को लखीसराय जिलान्तर्गत चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा कोड़ासी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। 


गोबरदाहा कोड़ासी निवासी विलक्षण कोड़ा उर्फ विलेछन उर्फ विलोचन कोड़ा की पत्नी रूबी देवी के विरूद्ध मुंगेर जिलान्तर्गत लड़ैयाटांड़ थाना और लखीसराय जिलान्तर्गत चानन थाना में नक्सली वारदात सहित हत्या एवं आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।


सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली रूबी देवी विभिन्न मामलों में वांछित थी।  विभिन्न मामलों में वांछित महिला नक्सली फरार चल रही थी। जिसे एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।