ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: रामनवमी की रात हत्या से दहला बिहार का यह जिला,...

Bihar Crime News: रामनवमी की रात हत्या से दहला बिहार का यह जिला, घर के इकलौते चिराग के बुझने से परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News: प्रदेश के बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर निर्ममता पुर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में एक परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया है।

07-Apr-2025 10:44 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में रामनवमी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से कंपाउंडर था और ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था। यह वारदात के. हाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन रेलवे फाटक के पास हुई, जहाँ सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के निपानिया गाँव का रहने वाला था। वह के. हाट थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 17 में किराए के कमरे में रहता था और शहर के लाइन बाजार में एक पैथोलॉजी लैब में कंपाउंडर की नौकरी करता था। रोज की तरह 5 अप्रैल की रात को वह काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कोर्ट स्टेशन रेलवे फाटक के पास पहुँचते ही तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। स्थानीय शंभू कुमार के मुताबिक, बदमाशों ने पहले पिस्टल की नोक पर उससे बाइक छीनी और फिर एक ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ स्थानीय निवासियों ने विजय को फौरन GMCH पहुँचाया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही विजय के परिजन अस्पताल पहुँचे, जिसके बाद वहां कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO पंकज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। SDPO ने बताया, “हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।” पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या यह सिर्फ लूट की घटना थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी।