ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime News: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली,...

Bihar Crime News: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर पहुँचने के बाद हैरान रह गई पुलिस

Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ा कांड कर दिया है. एक युवक को दिन दहाड़े भून दिया गया है.

12-Apr-2025 12:14 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक युवक को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी है. जिसके बाद इस युवक की मौत मौके पर ही हो गई. इस गोलीबारी की घटना को फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के किसान कॉलोनी फेज वन में अंजाम दिया गया है. फिलहाल अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी, वहां उनकी भीड़ जुट गई. चारो तरफ अफरातफरी का माहौल था.


बताते चलें कि मृत युवक के पास से के लोडेड पिस्तौल भी बरामद हुई है. वहीं, घटनास्थल पर से दो खोखे, एक जिंदा कारतूस, हेलमेट और एक बाइक भी बरामद की गई है. यह बाइक नालंदा जिले के रोहित कुमार के नाम पर रजिस्टर की गई है. इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया है कि मृत युवक के पास से लोडेड पिस्तौल के अलावा 2 मोबाईल फोन भी बरामद हुए हैं.


इनमें से एक फोन आईफोन था, जबकि एक साधारण फोन था. पुलिस आईफोन को अब तक खोल पाने में कामयाब नहीं हो पाई है. उनका मानना है कि इस फोन के खुलने के बाद कई राज खुल सकते हैं. मौके पर एफ़एसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे किए. युवक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर विभिन्न जिलों में भेज दी गई है, ताकि जल्द से जल्द उसकी शिनाख्त की जा सके.