ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई बना हैवान, किया...

Bihar Crime News: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई बना हैवान, किया ऐसा काम कि इंसानियत हुई शर्मसार

Bihar Crime News: इस घटना ने आसपास के लोगों को स्तब्ध कर दिया है, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि युवक इतना खौफनाक कदम उठा लेगा.

11-Apr-2025 09:16 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ केसरिया थाना क्षेत्र के दरमाहा पंचायत के त्रिलोकवा गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप लड़की के भाई पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


ख़बरों के मुताबिक़ मृतक विकास कुमार और युवती  घर में आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे, तभी उसके भाई अमन कुमार की नजर पड़ी और अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। बताया था है कि विकास कुमार भी त्रिलोकवा गांव का ही था और उसका काफी वर्षों से अमन के बहन से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था, बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना, इसके बाद घर में आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है।


मृतक विकास कुमार भी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चकिया के डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना इलाके के त्रिलोकवा गांव में डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जिसमें अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी विकास कुमार की हथौड़े से मारकर उनकी हत्या कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. हत्यारे अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है

सोहराब आलम की रिपोर्ट