ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / crime / BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों...

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

14-Feb-2026 03:22 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के गोपालगंज जिले में एक मामूली सड़क हादसा अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मांझा थाना क्षेत्र के धनकर रोड स्थित धनकर गांव में क्रिकेट खेल रहे एक बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, धनकर गांव में कुछ बच्चे सड़क किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान घर से बाजार की ओर जा रही एक बाइक अचानक एक बच्चे से टकरा गई। टक्कर लगते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए और बाइक सवार से बहस शुरू हो गई। शुरुआत में मामला सिर्फ कहासुनी तक सीमित था, लेकिन थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।