ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेलगाम, अब गया में युवक की निर्मम...

Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेलगाम, अब गया में युवक की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: गया के वजीरगंज में अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शव के हाथ-पैर बंधे थे, चेहरा क्षतिग्रस्त। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच हुई शुरू।

06-Jul-2025 09:58 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। तेल बीघा रोड पर पतेड़ मंगरवा के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए, क्योंकि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।  


पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने युवक के चेहरे को पत्थर से इतनी बेरहमी से कुचला है कि उसकी पहचान मुश्किल हो गई है। गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। विशेष जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ और आसूचना संकलन का काम तेजी से चल रहा है।  


इस हत्याकांड ने वजीरगंज और आसपास के इलाकों में सनसनी मचा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की क्रूर घटना ने क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लूटपाट का मकसद हो सकता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।