बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
23-Mar-2025 11:44 AM
By First Bihar
Bihar Crime News : गया जिले के खीजरसराय थाना क्षेत्र के रोनिया गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी को दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर जान से मार डालने का आरोप काजल कुमारी के पति पंकज कुमार उर्फ सुधांशु और उसके परिजनों पर लगाया है. ओमप्रकाश ने बताया की बेटी काजल कुमारी की शादी 12-8-2023 को बेलागंज थाना के ग्राम कंचनपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के बेटे पंकज कुमार उर्फ सुधांशु के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी.
लगातार किया जा रहा था प्रताड़ित
लेकिन कुछ दिन बाद से ही दहेज के रूप में और 20 लाख रुपए नगद की मांग तो कभी बुलेट की मांग ससुराल वालों की तरफ से की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ काजल के साथ मारपीट भी होने लग गई. इसके अलावा उसे अक्सर जान से मार देने की धमकी भी ससुराल पक्ष की और से मिलने लगी थी. इसी क्रम में दिनांक 17.3.2025 को मांग पूरा नहीं करने पर बर्बरता पूर्वक काजल कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई.
घर छोड़कर भागे परीजन
काजल के परिजनों का आरोप है कि पति पंकज कुमार, सास अनीता शर्मा और ससुर सिद्धनाथ सिंह ने काजल की हत्या कर दी है. इस बात की सूचना मिलने पर जब काजल के परिवार वाले काजल के ससुराल गए तो सभी आरोपी घर को छोड़कर भाग गए थे, और काजल कुमारी की मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी. मृतक काजल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से काजल के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाईं है.
पुलिस सुस्त, नहीं की जा रही कार्रवाई
इस मामले में परिजनों ने बेलागंज थाना में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. हैरानी की बात तो यह है कि काजल के पति पंकज कुमार ने उल्टा काजल के परिजनों पर ही घर जाकर लूटपाट करने का आरोप लगा दिया है और उन्हें लगातार धमका भी रहे हैं. देखना होगा कि प्रशासन कब अपनी नींद से जागती है और इस मामले में कब दोषियों पर कार्रवाई की जाती है.
रिपोर्ट नितम राज, गया