ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: गया की बेटी की दिल्ली में हत्या, पति गिरफ्तार

Bihar Crime News: गया की बेटी की दिल्ली में हत्या, पति गिरफ्तार

Bihar Crime News: गया की नवविवाहिता मयूरी की दिल्ली में संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार। परिजनों ने सास-ससुर, देवर और प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी।

08-Jun-2025 09:12 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: गया की बेटी मयूरी की 2 जून 2025 को दिल्ली के पांडव नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी शादी मार्च के महीने में हुई थी। मृतका के परिजनों ने पति, सास-ससुर, देवर और पति की कथित प्रेमिका रितिका पर हत्या का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने मयूरी के पति विपुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। परिजनों ने मंडवाली थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।


मयूरी की शादी 6 मार्च 2025 को गया से नवादा के रोह निवासी विपुल कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। विपुल दिल्ली में निजी नौकरी करता था और शुरू में मयूरी को दिल्ली ले जाना नहीं चाहता था। हालांकि, सास-ससुर के दबाव में वह एक महीने पहले मयूरी को दिल्ली ले गया था। मृतका की मां पूनम सिंह और भाई गौरव कुमार ने बताया कि मयूरी ने फोन पर बताया था कि उसके पति का मुंबई में एचआर के रूप में काम करने वाली वेस्ट बंगाल की रितिका नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। मयूरी ने दावा किया था कि उसके पास इस संबंध के सबूत भी हैं।


परिजनों का आरोप है कि मयूरी के पास सबूत होने के कारण पति विपुल, उसकी प्रेमिका रितिका और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मयूरी के माता-पिता और भाई का कहना है कि विपुल शादी के बाद भी फ्लैट और गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग किया करता था।


दिल्ली पुलिस ने मंडवाली थाने में मयूरी के पति विपुल कुमार, सास-ससुर, देवर और कथित प्रेमिका रितिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। विपुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा गबड़ा पर निवासी मयूरी के परिजनों ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।


मृतका की मां पूनम सिंह ने कहा, “मेरी बेटी ने बताया था कि उसके पति का रितिका के साथ अफेयर है। सबूत होने के कारण उन्होंने उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया।” भाई गौरव कुमार ने कहा, “शादी के बाद भी पति पैसे की डिमांड करता था। हम चाहते हैं कि सभी दोषियों को कड़ी सजा मिले।”


रिपोर्ट: नितम राज, गया