ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में पूर्व बीजेपी विधायक की कार से बियर बरामद,...

Bihar Crime News: बिहार में पूर्व बीजेपी विधायक की कार से बियर बरामद, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

Bihar Crime News: बेतिया में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र चल रही वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। बीजेपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बियर के तीन कैन बरामद हुए हैं।

25-Oct-2025 04:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के मद्देनज़र बेतिया में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एसएसटी ने एक पूर्व विधायक की कार से बियर के तीन कैन बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार,  मंगलपुर बांध बरियारपुर चेकपोस्ट पर एसएसटी प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट विकास कुमार की उपस्थिति में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रही काले रंग की KIA Seltos कार को एसएसबी एवं पुलिस बल ने रोककर तलाशी ली।


जांच के दौरान कार की डिक्की में रखे ट्रॉली बैग से 500 ml के तीन कैन बियर बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम दिलीप सिंह, पिता शिव सहाय सिंह, ग्राम राजपुर, पलिया, बलिया (उत्तर प्रदेश) बताया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने धनंजय कन्नौजिया, पिता संजय प्रसाद कन्नौजिया, ग्राम जमुआ, बलिया, उत्तर प्रदेश बताया।


सूत्रों के मुताबिक, धनंजय कन्नौजिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। बियर बरामदगी को लेकर उन्होंने मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।


पूरी कार्रवाई की विडियोग्राफी की गई। इसके बाद एसएसटी टीम ने जब्त बियर, वाहन और दोनों आरोपितों को नौतन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में नौतन थाना कांड संख्या–519/25 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई है।


जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन अवधि में अवैध शराब, नगद राशि या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी एसएसटी एवं उड़न दस्तों को सतर्क रहकर चौकसी और जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया