ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेखौफ, अब CSP संचालक और सहयोगी को...

Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेखौफ, अब CSP संचालक और सहयोगी को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: सीएसपी संचालक और उसके सहयोगी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई है, जिसमें 2 युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.

10-Apr-2025 07:53 AM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी संचालक और उसके सहयोगी को लूटपाट के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में चिल्हाय पुल के समीप की है। घायल दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवकों की पहचान चिल्हाय निवासी बिजो चौरसिया के पुत्र भरत चौरसिया एवं स्वर्गीय शंकर तांती के पुत्र अजय तांती के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने दोनों युवक को गोली मारी है। भरत को पीठ और अजय तांती को गर्दन में गोली है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भरत चौरसिया चिल्हाय चौक पर बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। वह बरौनी एसबीआई से पैसा निकालकर लौट रहा था। इसी बीच बदमाश उसका पीछा करने लगे और सुनसान जगह पाकर गोली मार दी। 


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों ने इसके पास से कितने की राशि की लूट की है, फिलहाल तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों बाइक सवार बदमाश भाग गए। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा है।


कितने की लूट हुई है इसका खुलासा दोनों युवकों के होश में आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि बरौनी से निकलते ही पिपरा चौक के समीप बाइक सवार दो अपराधी पीछा करने लगे। रास्ते में कौआटाल पुल और पकठौल चौक के बीच बंद पड़े चिमनी के समीप सुनसान स्थान पाकर बदमाशों ने अजय एवं उसके सहयोगी भरत को गोली मार दिया।